शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेवारी वार्ड पार्षदों की

Published at :05 Jun 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेवारी वार्ड पार्षदों की

साहिबगंज : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में वार्ड पार्षद अपने अहम भूमिका निभाएं. साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का जिम्मा वार्ड पार्षदों अपने कंधे ले लें. शहर व वार्ड को बेहतर ढंग सजाने संवारने का कार्य करें तभी जाकर साहिबगंज स्मार्ट सिटी बन सकेगा. इसके लिए जिला प्रशासन नगर पर्षद व वार्ड पार्षदों को हर संभव […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में वार्ड पार्षद अपने अहम भूमिका निभाएं. साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का जिम्मा वार्ड पार्षदों अपने कंधे ले लें. शहर व वार्ड को बेहतर ढंग सजाने संवारने का कार्य करें तभी जाकर साहिबगंज स्मार्ट सिटी बन सकेगा. इसके लिए जिला प्रशासन नगर पर्षद व वार्ड पार्षदों को हर संभव मदद करेगी.
उक्त बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने विकास भवन के सभागार में नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के साथ शहर की विकास व सौंदर्यीकरण विषय पर आयोजित बैठक में कहीं.
उन्होंने कहा कि शहर का विकास करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से फंड उपलब्ध करा रही है. शहर की सड़के, बिजल, पानी, लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. इस मौके पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गौंड, उपाध्यक्ष विनीत देवी, वार्ड पार्षद पूनम किरण चौरसिया, फिरदौस तरन्नुम, चेतन भरतिया, मो आजाद, ललन सिंह समेत अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola