जमीन मापी को गये सीओ को बनाया बंधक

Published at :31 May 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन मापी को गये सीओ को बनाया बंधक

महेशपुर : प्रखंड के जगदीशपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को जमीन मापी के लिए गये अंचलाधिकारी अनुज कुमार बांडू को घंटों बंधक बनाये रखा. मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव में आइटीआइ कॉलेज निर्माण की स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा दी गयी है. इसी मामले में जमीन मापी के लिए अंचलाधिकारी श्री बांडू, अंचल निरीक्षक […]

विज्ञापन
महेशपुर : प्रखंड के जगदीशपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को जमीन मापी के लिए गये अंचलाधिकारी अनुज कुमार बांडू को घंटों बंधक बनाये रखा. मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव में आइटीआइ कॉलेज निर्माण की स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा दी गयी है.
इसी मामले में जमीन मापी के लिए अंचलाधिकारी श्री बांडू, अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार दास एवं सरकारी अमीन के साथ सुबह 9:30 बजे जगदीशपुर गांव पहुंचे थे. गांव में स्कूल की मांग व कॉलेज निर्माण के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने डंडा-बांस लेकर सीओ श्री बांडू को बंधक बना लिया, साथ ही उसके साथ धक्का-मुक्की भी की.
क्या है मामला
ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गांव में आइटीआइ कॉलेज बनाने की स्वीकृति दी गई है. लेकिन गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं है तथा प्राथमिक मध्य विद्यालय का भवन भी नहीं है. जब तक गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन और प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण नहीं कराया जाता है तब तक आइटीआइ कॉलेज का निर्माण कराने नहीं दिया जायेगा.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस जगदीशपुर गांव पहुंची और ग्रामीणों को काफी समझा-बुझा कर आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कराये जाने के आश्वासन के बाद सीओ अनुज बांडू को मुक्त कराया. इधर इस मामले को लेकर डीसी सुलसे बखला व उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु फोन स्वीच ऑफ आने के कारण संपर्क नहीं हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola