दुर्घटना में एक की मौत आधा दर्जन घायल

Published at :31 May 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में एक की मौत आधा दर्जन घायल

पतना : केंदुआ पतना मुख्य पथ पर शुक्रवार की संध्या यात्रियों से लदा 407 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण एक की मौत और आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के मुताबिक केंदुआ से पतना की ओर आ रही 407 वाहन डब्ल्यूबी 65 ए 7304 काफी तेज गति से आ रही थी. […]

विज्ञापन
पतना : केंदुआ पतना मुख्य पथ पर शुक्रवार की संध्या यात्रियों से लदा 407 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण एक की मौत और आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के मुताबिक केंदुआ से पतना की ओर आ रही 407 वाहन डब्ल्यूबी 65 ए 7304 काफी तेज गति से आ रही थी.
इस दौरान ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे नसीम शेख, रफीक अंसारी, बोबीन मोमीन, शेर अली हक, समाउल शेख, अब्दुल गफ्फार सहित अन्य लोग घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को शीतल अस्पताल केंदुआ में भरती कराया गया.
जहां डॉ ने दो की स्थिति काफी गंभीर रहने की वजह से मालदा रेफर कर दिया. मालदा ले जाने के क्रम केंदुआ नया टोला गांव निवासी नसीम शेख (29) की मौत हो गई. रांगा थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की छान-बीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola