गब्बर की लोकप्रियता बनी हत्या की वजह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

टिंका की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर बरामद, हत्याकांड से उठा परदा साहिबगंज : भाजयुमो नेता गब्बर पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपित टिंका पासवान को जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. टिंका पासवान का पुलिस ने बयान भी दर्ज किया है. टिंका पासवान से बीते गुरुवार को […]
विज्ञापन
टिंका की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर बरामद, हत्याकांड से उठा परदा
साहिबगंज : भाजयुमो नेता गब्बर पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपित टिंका पासवान को जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. टिंका पासवान का पुलिस ने बयान भी दर्ज किया है. टिंका पासवान से बीते गुरुवार को मुफस्सिल थाना में सुनील भास्कर ने भी पूछताछ की.
पूछताछ में टिंका पासवान ने गब्बर पासवान हत्याकांड़ से जुड़े संबंधित कई अहम जानकारियां दी. इधर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ¬षिकेश कुमार राय ने बताया कि टिंका पासवान को पुलिस टीम ने 27 मई की अहले सुबह बांका जिले के अमरपुर स्थित खैरा गांव से गिरफ्तार किया था. हत्या के बाद से टिंका सभी आरोपितों के साथ चानन स्कॉर्पियो से पहुंचा और इसके बाद मनिहारी और भागलपुर में लगातार छिपे हुआ था.
टिंका ने कबूला गुनाह
भाजयुमो नेता गब्बर पासवान हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य हत्यारोपित टिंका ने पुलिस के समक्ष हत्या से संबंधित बयान दिया है.
जिसमें पुलिस को बताया कि गब्बर की हत्या उसकी लोकप्रियता व जमीन की दलाली में वर्चस्व कायम रखने की वजह से हुई है. हत्या से एक दिन पहले ही सभी हत्यारोपित मिथुन के बहू भोज के दिन एक साथ मिलकर शराब पी और हत्या की योजना बनायी. हत्या के दौरान सबसे पहली गोली उसने गब्बर पर दागी. इसके बाद पिंकेश उर्फ लालू पासवान व फूल कुमार पासवान ने भी एक-एक गोली दागी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










