गार्डवाल निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप

उधवा : प्रखंड अंतर्गत चौकीढाप-मनिहारी टोला में आरइओ सड़क के किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के उपप्रमुख ऐनुल हक अंसारी, डॉ टी आलम, मयदुर इसलाम सहित अन्य लोगों का कहना है कि चौकीढाप-मनिहारी आरइओ सड़क का निर्माण तीन वर्ष पूर्व हुआ था. सड़क के साथ ही […]
उधवा : प्रखंड अंतर्गत चौकीढाप-मनिहारी टोला में आरइओ सड़क के किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के उपप्रमुख ऐनुल हक अंसारी, डॉ टी आलम, मयदुर इसलाम सहित अन्य लोगों का कहना है कि चौकीढाप-मनिहारी आरइओ सड़क का निर्माण तीन वर्ष पूर्व हुआ था. सड़क के साथ ही गार्डवाल का निर्माण सन्नी इंटरप्राइजेज कंपनी को कराना था.
लेकिन संवेदक द्वारा उस वक्त काम नहीं कराया गया था. अब तीन साल के बाद चौरबन्ना गांव के निकट गार्डवाल बनाया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में संवेदक प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करा रहा है.
गार्डवाल निर्माण कार्य में बोल्डर की जोड़ाई के साथ उचित मात्र में सीमेंट, बालू का घोल नहीं दिया जा रहा है. गुणवत्ता सही नहीं रहने के कारण गार्डवाल कभी भी गिर सकता है. इस बाबत कनीय अभियंता गंगाधर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र से बाहर हैं. आने के बाद मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










