पलामू: तिलक समारोह में जश्न के दौरान फायरिंग से दो गंभीर घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार 

Updated:
विज्ञापन
Palamu News

सांकेतिक तस्वीर (AI इमेज)

Palamu News: हरिहरगंज में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे खुशी के माहौल में अफरा-तफरी मच गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से कृष्ण गुप्ता की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिहरगंज पहुंचाया. 

घायलों की पहचान और इलाज की स्थिति

घायलों की पहचान कटैया गांव निवासी 60 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा तथा नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी जगेश्वर बैठा के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल अरविंद मिश्रा का इलाज गयाजी के एक अस्पताल में चल रहा है. सीएचसी के चिकित्सक डॉ राजेश कुशवाहा के अनुसार, अरविंद मिश्रा के जांघ में गोली आर-पार हो गई, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई.

तिलक समारोह में फायरिंग की घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भगत तेंदुआ निवासी युगेश बैठा के पुत्र राहुल कुमार और अक्षय कुमार के तिलक समारोह में धनबटी कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मौजूद पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा के हथियार से फायरिंग हो गई.

पुलिस कार्रवाई और जांच

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लाइसेंसी रायफल और पिस्टल जब्त कर ली गई है. आरोपी का कहना है कि गोली गलती से चली, जबकि पुलिस के अनुसार घटनास्थल से रायफल का खोखा बरामद हुआ है. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राइफल से फायरिंग की गई है. राइफल में खोखा पाया गया है. साथ ही बताया गया कि मामले की जांच जारी है. साथ ही दोनों हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola