भूत बंगला से तब्बू का सीन काटने पर डायरेक्टर ने दिया क्लियर स्टेटमेंट, बड़ी सच्चाई आई सामने

Updated:
विज्ञापन

अक्षय कुमार और तब्बू

भूत बंगला की रिलीज के बाद, कई खबरें आईं कि फिल्म के निर्माताओं से तब्बू नाखुश थीं, क्योंकि उनके सीन्स हॉरर मूवी से हटा दिए गए थे, जिससे उनका स्क्रीन टाइम कम हो गया. इतना ही नहीं, कुछ खबरों में इसका जिम्मेदार अक्षय कुमार को भी बताया गया. अब इन सभी अफवाहों पर फिल्म के […]

विज्ञापन

भूत बंगला की रिलीज के बाद, कई खबरें आईं कि फिल्म के निर्माताओं से तब्बू नाखुश थीं, क्योंकि उनके सीन्स हॉरर मूवी से हटा दिए गए थे, जिससे उनका स्क्रीन टाइम कम हो गया. इतना ही नहीं, कुछ खबरों में इसका जिम्मेदार अक्षय कुमार को भी बताया गया. अब इन सभी अफवाहों पर फिल्म के डायरेक्टर निर्देशक प्रियदर्शन ने खुलकर जवाब दिया है.

विज्ञापन

तब्बू का सीन काटने पर क्या बोले प्रियदर्शन

निर्देशक प्रियदर्शन ने पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में इन अफवाहों पर बात की. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि ये नेगिटिव खबरें कौन और क्यों फैला रहा है. मैं ‘भूत बंगला’ का निर्देशक हूं और मैं ही तय करता हूं कि क्या रखना है और क्या नहीं. फिल्म बड़ी सफल रही है, फिर भी कुछ लोग नकारात्मकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. तब्बू बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं. मैंने उनके साथ आठ फिल्में की हैं और अगर वो नाराज होतीं तो मुझे बता देतीं. वो खुश हैं. उन्होंने जो कुछ भी शूट किया है, वो फिल्म का हिस्सा है.”

क्या अक्षय कुमार ने तब्बू के सीन काट दिए?

ऐसी खबरें भी आईं कि अक्षय के कहने पर तब्बू की भूमिका कथित तौर पर कम कर दी गई. हालांकि, प्रियदर्शन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि अक्षय एडिटिंग प्रोसेस में दखल नहीं देते. प्रियदर्शन ने कहा, “अक्षय ने मुझसे फिल्म का कोई भी हिस्सा एडिट करने को नहीं कहा, वो कभी नहीं कहते. मैं ईमानदारी से काम करता हूं और हर अभिनेता फिल्म रिलीज से पहले आकर देखता है. जो भी इस तरह की अफवाहें फैला रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए.”

इन फिल्मों में प्रियदर्शन ने तब्बू के साथ किया है काम

भूत बंगला के अलावा, तब्बू ने प्रियदर्शन के साथ कालापानी (1996), विरासत (1997), हेरा फेरी (2000) और स्नेगिथिये (2000) जैसी फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें- अविनाश मिश्रा को मिला खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर, एंट्री लेने पर कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola