अविनाश मिश्रा को मिला खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर, एंट्री लेने पर कह दी ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

अविनाश मिश्रा

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 की चर्चा तेज हो गई है. अब अविनाश मिश्रा ने बताया है कि वह स्टंट बेस्ड शो का हिस्सा होंगे या नहीं.

विज्ञापन

बिग बॉस 18 में आने के बाद अविनाश मिश्रा की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है. उन्हें हाल ही में ईशा सिंह के साथ एक म्यूजिक एल्बम में भी देखा गया था. अब खबर है कि एक्टर रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने कंफर्म भी कर दिया कि स्टंट बेस्ड शो के लिए उनसे संपर्क भी किया गया था.

क्या खतरों के खिलाड़ी में भाग लेंगे अविनाश मिश्रा

खतरों के खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा, “हां, मुझे खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किया गया है, और सच कहूं तो सलेक्ट होने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यह एक ऐसा मंच है जो आपको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी पुश करता है. जब आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं, तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं. यह शो इसका एक बेस्ट उदाहरण है. हालांकि, यह कोई ऐसा फैसला नहीं है जो रातोंरात लिया जाए. इसमें बहुत सोच-विचार, तैयारी शामिल है, इसलिए मैं फिलहाल यह समझने के लिए समय ले रहा हूं कि क्या यह मेरे फ्यूचर के लिए परफेक्ट है या नहीं.”

प्रोसेस पर भरोसा कर रहे हैं अविनाश मिश्रा

एक्टर ने आगे कहा, “खतरों के खिलाड़ी को जो चीज खास बनाती है, वह यह है कि यह सिर्फ स्टंट करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह आपकी मानसिकता और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मजबूत बने रहने की आपकी क्षमता के बारे में है. अगर मैं इसका हिस्सा बनने का फैसला करता हूं, तो मैं अपनी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ इसमें शामिल होना चाहूंगा.” उन्होंने कहा कि फिलहाल, मैं बस टाइम के साथ आगे बढ़ रहा हूं और प्रोसेस पर भरोसा कर रहा हूं. अगर ऐसा होता है, तो मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा एक्सीपीरियंस मुझे जिंदगी भर याद रहेगा.

यह भी पढ़ें- ‘एक दिन’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, पहले दिन की कमाई ने किया निराश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola