ओके.... नौ प्रखंड के 869 गांवों में होगा डीडीटी छिड़काव

Published at :27 May 2015 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... नौ प्रखंड  के 869 गांवों में होगा डीडीटी छिड़काव

साहिबगंज. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप व आने वाले समय में मॉनसून के दस्तक को देखते हुए मलेरिया विभाग की ओर से डीडीटी छिड़काव कार्य का द्वितीय राउंड सोमवार को शुरू किया गया. अभियान के तहत जिला के सभी प्रखंडों के करीब 869 गांवों में छिड़काव किया जायेगा. मलेरिया कंसलटेंट सती बाबू ने बताया कि पहले […]

विज्ञापन

साहिबगंज. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप व आने वाले समय में मॉनसून के दस्तक को देखते हुए मलेरिया विभाग की ओर से डीडीटी छिड़काव कार्य का द्वितीय राउंड सोमवार को शुरू किया गया. अभियान के तहत जिला के सभी प्रखंडों के करीब 869 गांवों में छिड़काव किया जायेगा. मलेरिया कंसलटेंट सती बाबू ने बताया कि पहले राउंड में 869 गांव के 87 फीसदी घर, 61 फीसदी कमरों में छिड़काव कर करीब 86 फीसदी आबादी को कवेरज किया गया था. द्वितीय राउंड में इससे अधिक कवरेज हो इसके लिए प्रयास तेज है. इस कार्य में छह सदस्यीय कुल 54 टीम को लगाया गया है. छिड़काव के दौरान एक घर भी नहीं छूटे इसे लेकर विभाग ने कड़ी हिदायत दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola