राजनगर : हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

राजनगर : राजनगर थाना में एक वर्ष पूर्व दर्ज मामले का उद्भेदन करते हुए थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने जामबानी निवासी शैलेंद्र नाथ महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जामबानी गांव में बबूल के पेड़ पर मांझी राम महतो का झूलता हुआ शव 22.02.2014 को पुलिस ने […]
राजनगर : राजनगर थाना में एक वर्ष पूर्व दर्ज मामले का उद्भेदन करते हुए थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने जामबानी निवासी शैलेंद्र नाथ महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जामबानी गांव में बबूल के पेड़ पर मांझी राम महतो का झूलता हुआ शव 22.02.2014 को पुलिस ने बरामद किया था.
इस मामले को लेकर मांझी राम महतो की पत्नी कल्पना महतो ने राजनगर थाना में कांड संख्या 9/2014, दिनांक 22.02.2014 को दर्ज कराया था. इस मामले में मृतक के चचेरे भाई शैलेंद्र नाथ महतो को गिरफ्तार किया गया, जिसने हत्या कर पेड़ से लटकाने की बात स्वीकारी.
आरोपी शैलेंद्र नाथ महतो ने पुलिस को बताया कि मृतक मांझीराम महतो नशे में धुत रह कर गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करता था. जिसके चलते आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य को छुपाने के लिए बबूल के पेड़ पर टांग दिया. आरोपी ने यह भी बताया कि मृतक के साथ पहले से जमीन विवाद भी चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










