ओके ::: पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के अंजुमन नगर में बीते रविवार की रात डेढ़ बजे जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने चार से पांच लोगों के घरों मंे घुसकर बेवजह परेशान किया. वहीं पुलिस बिना सर्च वारंट के ही मुहल्ले के लोगों के घर में घुसकर बक्सा, अलमारी व अन्य सामानों की तलाशी ली. तलाशी में पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के अंजुमन नगर में बीते रविवार की रात डेढ़ बजे जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने चार से पांच लोगों के घरों मंे घुसकर बेवजह परेशान किया. वहीं पुलिस बिना सर्च वारंट के ही मुहल्ले के लोगों के घर में घुसकर बक्सा, अलमारी व अन्य सामानों की तलाशी ली. तलाशी में पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी सभी लोगों का आधार कार्ड व वोटर कार्ड खोज रहे थे. इस दौरान पुलिस ने सभी लोगों के घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की. इस संबंध में दर्जनों मुहल्लेवासियों ने पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच कर उक्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान मुहल्ले के मो जैनुल, मो जावेद अख्तर, मो शहबाज, माजदा परवीन समेत अन्य ने बताया कि पुलिस रात के डेढ़ बजे पहुंची. इसके बाद वे लोग उनलोगों के साथ बदसलूकी कर किसी के बारे में जबरदस्ती घर दिखाने के लिए उनलोगों को परेशान किया. उनलोगों के घर के सामानों को भी बिखरा दिया. इसमें पुलिस दो निर्दोष मो जैनुल व मो मिंटू को अपने साथ जबरदस्ती ले गये. इसपर एसपी सुनील भास्कर ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया. मौके पर निशा खातून, शहजादी, संजीदा खातून, माजदा परवीन, हुस्न बानो, जूलि, मो जहांगीर, मो राजा, मो जसीम, मो गुड्डू समेत अन्य उपस्थित थे.——————————फोटो नंबर 25एसबीजी 1 व 2 हैकैप्सन: सोमवार को विरोध जताते मुहल्लेवासी, बिखरा पड़ा घर मंे सामान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










