नहीं हटा अतिक्रमण, प्रशासन मौन

उधवा : प्रखंड प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद अब तक प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के चहारदीवारी के बाहर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रशासनिक पदाधिकारी महज नोटिस देकर मौन धारण किये हुए है. दरअसल राज्यपाल को दिये गये आवेदन के आधार पर अंचल प्रशासन द्वारा विद्यालय की जमीन […]
उधवा : प्रखंड प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद अब तक प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के चहारदीवारी के बाहर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रशासनिक पदाधिकारी महज नोटिस देकर मौन धारण किये हुए है.
दरअसल राज्यपाल को दिये गये आवेदन के आधार पर अंचल प्रशासन द्वारा विद्यालय की जमीन का अतिक्रमण करने वाले नूर मोहम्मद शेख, खालेक शेख, आबुसामा शेख, लखन रविदास, नजरूल शेख, जलील शेख, नासिर शेख, एकरामुल शेख, रोहुल शेख, अफजुल शेख, सादेक शेख, मो एजाहरूल हक को नोटिस देकर तीन दिनों के अंदर जमीन खाली करने का आदेश दिया गया था.
जिसके तहत विद्यालय के मुख्य गेट के सामने झोपड़ी व गुमटी लगा कर चाय-पान बेच कर अपना जीवन यापन करने वाले लोग हट गये.
लेकिन उक्त जमीन पर निजी संस्थान द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना अब भी संचालित है. जबकि कई अन्य व्यवसायिक भवनों को अब तक नहीं हटाया गया है. इस बाबत अंचलाधिकारी यामुन रविदास से संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










