ओके :::::: भाई की हत्या मामले की प्राथमिकी दर्ज

मंडरो. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम संजीत पासवान के हत्या मामले में मिर्जाचौकी पुलिस ने मृतक की मां बिंदु देवी के बयान पर थाना कांड सं0-75/15 की धारा 302 के तहत रंजीत पासवान के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या के 30 घंटे के बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पायी […]
मंडरो. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम संजीत पासवान के हत्या मामले में मिर्जाचौकी पुलिस ने मृतक की मां बिंदु देवी के बयान पर थाना कांड सं0-75/15 की धारा 302 के तहत रंजीत पासवान के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या के 30 घंटे के बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इधर मृतक की मां बिंदु देवी ने बताया कि हत्या का कारण जमीन विवाद है. दोनों भाई जमीन बिक्री के पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे. जिसे लेकर हत्या हुई है. हत्या के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया. पूरे बड़तल्ला गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










