ओेके ::::::: साहिबगंज बनेगा गंगा स्वच्छता का मॉडल

Published at :01 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओेके :::::::  साहिबगंज बनेगा गंगा स्वच्छता का मॉडल

गंगा नदी विकास प्राधिकार की ओर से साहिबगंज को मिला स्वच्छता का टास्ककेेंद्र सरकार 25.81 करोड़ व राज्य सरकार देगी 8.07 करोड़ की राशिसंवाददाता, साहिबगंज केेंद्र सरकार गंगा नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के अभियान में राज्य सरकार की मदद लेगी. गंगा नदी विकास प्राधिकार की ओर से इस संबंध में जिला प्रशासन को […]

विज्ञापन

गंगा नदी विकास प्राधिकार की ओर से साहिबगंज को मिला स्वच्छता का टास्ककेेंद्र सरकार 25.81 करोड़ व राज्य सरकार देगी 8.07 करोड़ की राशिसंवाददाता, साहिबगंज केेंद्र सरकार गंगा नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के अभियान में राज्य सरकार की मदद लेगी. गंगा नदी विकास प्राधिकार की ओर से इस संबंध में जिला प्रशासन को टास्क भी दिया गया है. जिला प्रशासन को हर हाल में गंगा तट पर फैली गंदगी का सफाया करने व भविष्य में स्वच्छता संबंधी सभी व्यवधानों को दूर करने को कहा गया है. केेंद्र एवं राज्य सरकार इसके लिए 33 करोड़ रुपये तुरंत उपलब्ध करायेगी. गंगा एक्शन प्लान एवं स्वच्छ भारत अभियान के संयुक्त प्रयास से साहिबगंज को गंगा के स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा. 32 तटीय पंचायतों में चलेगा अभियान बिहार से निकलने के बाद गंगा झारखंड मंें साहिबगंज जिले में प्रवेश करती है. यहां साहिबगंज, राजमहल, उधवा व बरहरवा से होकर 90 किमी भू-भाग से गुजरने के बाद गंगा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है. गंगा तट पर 32 पंचायत के 74 गांव बसते हैं. करीब 2 लाख लोगों की आजीविका गंगा के सहारे चलती है. गंगा तट पर बसे 32 पंचायत के मुखिया एवं प्रमुख को गंगा स्वच्छता का वाहक बना कर अभियान के सपना को साकार करने का प्रयास जिला प्रशासन करेगा. जिला स्तर पर इसके लिए एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की जायेगी. गंगा की सफाई के अलावा गंगा तट पर कचरा फैलने से रोकने का इंतजाम भी किया जायेगा. गंगा में गंदगी फैलाने वाले स्रोतों पर अंकुश लगाया जायेगा. इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. गंगा स्वच्छता के लिए केेंद्र सरकार 25.81 करोड़ व राज्य सरकार की ओर से 8.07 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola