सौहार्दपूर्ण माहौल मंे मनाये होली : एसडीओ

Published at :01 Mar 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
सौहार्दपूर्ण माहौल मंे मनाये होली :  एसडीओ

संवाददाता, साहिबगंजलोग सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाये. यह बातें एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने रविवार को नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है. आप लोग पर्व के शांति पूर्ण वातावरण में होली मनाये. इस दौरान शीतला मंदिर में संध्या 9:05 बजे होलिका […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजलोग सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाये. यह बातें एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने रविवार को नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है. आप लोग पर्व के शांति पूर्ण वातावरण में होली मनाये. इस दौरान शीतला मंदिर में संध्या 9:05 बजे होलिका दहन करने का निर्णय लिया गया. डीएसपी शशिभूषण ने कहा कि होलिका दहन के संध्या समय से होली के दोपहर तक नगर व जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में संबंधित थाने के पदाधिकारी गश्ती करते रहेंगे. टमटम स्टैंड, कुलीपाड़ा, एलसीरोड, बाटा चौक, रसूलपुर दहला, गोपालपुल, चैती दुर्गा, जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक, झरना कॉलोनी, पूर्वी रेलवे फाटक पर पुलिस बल तैनात रहेंगे . हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. इस अवसर पर सीओ विपिन दुबे, इंस्पेक्टर सीएम झा, नगर थाना प्रभारी एसके मिश्रा, जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राजेंद्र दास, गणेश तिवारी, सुनील भरतिया, रामजी ठाकुर, बालदेव उरांव, अनवर अली, संतोष सिंह, विकास, कमल महावर, विश्वनाथ तिवारी, हरेराम ओझा, कलीमुद्दीन, प्रमोद पांडे आदि थे………. फोटो नं 1 एसबीजी 18,19 हैं.कैप्सन: रविवार को बैठक करते एसडीओ व डीएसपी उपस्थित गणमान्य लोग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola