ओके::इंडियन साइंस कांग्रेस के सदस्य सह सेवानिवृत्त प्रोफेसर सोमनाथ सन्याल का निधन

Published at :01 Mar 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::इंडियन साइंस कांग्रेस के सदस्य सह सेवानिवृत्त प्रोफेसर सोमनाथ सन्याल का निधन

साहिबगंज: इंडियन साइंस कांग्रेस व इंडियन केमिकल सोसाइटी के सदस्य सह साहिबगंज महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर 64 वर्षीय सोमनाथ सन्याल का निधन शनिवार रात हृदय गति रूकने से भागलपुर में हो गया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिंदू रीति रिवाज से स्थानीय मुनीलाल श्मशान घाट में किया जायेगा. स्वर्गीय सन्याल ने देश-विदेश में रसायन विज्ञान […]

विज्ञापन

साहिबगंज: इंडियन साइंस कांग्रेस व इंडियन केमिकल सोसाइटी के सदस्य सह साहिबगंज महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर 64 वर्षीय सोमनाथ सन्याल का निधन शनिवार रात हृदय गति रूकने से भागलपुर में हो गया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिंदू रीति रिवाज से स्थानीय मुनीलाल श्मशान घाट में किया जायेगा.

स्वर्गीय सन्याल ने देश-विदेश में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनायी थी. वे अपने पीछे एक बेटा व पत्नी छोड़ गये. उनके निधन की खबर सुनते ही महाविद्यालय के प्राचार्य सिकंदर यादव, प्रो रंजीत सिंह, प्रो वेदानंद झा, प्रो शिवशंकर झा, बद्री पांडे, पीएनबी बैंक मैनेजर जगनमय मिश्र, बंग समाज के हिमांशु गुहा, सुबीर सरकार, अरूप दा सहित कई लोग पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola