ओके...लाइलाज नहीं टीवी: डॉ पांडेय

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज टीवी मरीज व डॉट्स प्रोवाइडर अपने अधिकारों का जाने और अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करें. यह बातें जिला यक्ष्मा निवारण पदाधिकारी डॉ पीपी पांडेय ने सोमवार को रेलवे पश्चिमी फाटक के समीप अक्षय प्रोजेक्ट व आरएनटीसीपी के अंतर्गत टीवी रोगियों के अधिकार व कर्तव्य पर आयोजित कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि […]
नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज टीवी मरीज व डॉट्स प्रोवाइडर अपने अधिकारों का जाने और अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करें. यह बातें जिला यक्ष्मा निवारण पदाधिकारी डॉ पीपी पांडेय ने सोमवार को रेलवे पश्चिमी फाटक के समीप अक्षय प्रोजेक्ट व आरएनटीसीपी के अंतर्गत टीवी रोगियों के अधिकार व कर्तव्य पर आयोजित कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि टीवी लाइलाज बीमारी नहीं है. दवा के सेवन से कुछ ही महीने में टीवी रोग से ग्रसित मरीज ठीक हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में टीवी की दवा नि:शुल्क दिया जाता है. मौके पर डीपीसी अनिमा किस्कू, अक्षय प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक अनिल कुमार सिन्हा सहित कोदरजन्ना, रामपुर दियारा, नाढ़ी दियारा, लालबथानी दियारा, सकरीगली के दर्जनों डॉट्स प्रोवाइडर व टीवी मरीज उपस्थित थे……………………………फोटो नंबर 9 एसबीजी 4 हैकैप्सन: सोमवार को मरीजों को उनके अधिकारों की जानकारी देते डॉ पीपी पांडेय व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










