जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने उधवा-राजमहल फोर लेन किया जाम

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 10 May 2026 10:50 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया

विज्ञापन

उधवा

उधवा चौक स्थित तालाबवाली मस्जिद के निकट बीती रात हुई झमाझम बारिश के बाद जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह उधवा-राजमहल फोर लेन को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की. जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई. इससे पतौड़ा पंचायत के पहाड़गांव स्थित तालाबवाली मस्जिद के आसपास दर्जनों घरों और धार्मिक स्थलों में पानी घुस गया. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया, जिससे घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा. वहीं मस्जिद में पानी घुसने से लोगों को फजर की नमाज अदा करने में परेशानी हुई. घटना से नाराज रेजाउल शेख, बजहुल शेख, मनीरूल शेख, शमीम शेख और बरकत शेख समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क जाम की सूचना मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने पुलिस बल को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रित कराया. इसके बाद एनएचएआइ अधिकारियों से वार्ता की गयी. अधिकारियों ने जेसीबी मशीन लगाकर कई स्थानों पर खुदाई करायी और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जमा पानी की निकासी करायी.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola