भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का लक्ष्य : अनंत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने के लिए देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह बातें रविवार को स्थानीय निरीक्षण भवन में विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने […]
विज्ञापन
राजमहल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने के लिए देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह बातें रविवार को स्थानीय निरीक्षण भवन में विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने बताया कि आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल चीन में है, जिसके सदस्य 8.70 करोड़ है.
11 को होगी रांची में बैठक
11 फरवरी को प्रदेश सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर रांची में भाजपा की बैठक होगी. इसमें पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, विधायक, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला सदस्यता प्रभारी व सह सदस्यता प्रभारी हिस्सा लेंगे.
अब तक बनाये गये 7.5 लाख सदस्य : झारखंड में अब तक 7.5 लाख नये सदस्य बनाये गये हैं. पार्टी कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 100 सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल, नगर अध्यक्ष पंकज घोष, देव दास पाल, राहुल साह, उज्जवल साह, आलोक राय, निर्भय सिंह, अशोक सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










