जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग छह में नामांकन के लिए परीक्षा हुई

साहिबगंज. जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन को लेकर शनिवार को परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. परीक्षा में 3868 परीक्षार्थियों में 2867 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 1001 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरएस शर्मा ने बताया कि उड़न दस्ता टीम में बीइइओ व […]
साहिबगंज. जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन को लेकर शनिवार को परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. परीक्षा में 3868 परीक्षार्थियों में 2867 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 1001 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरएस शर्मा ने बताया कि उड़न दस्ता टीम में बीइइओ व अन्य शिक्षकों ने घूम घूम कर जिले के नौ सेंटरों का निरीक्षण किया. परीक्षा सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक चली. परीक्षा को कदाचार मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किये गये थे. नौ सेंटरों में कितने परीक्षार्थी शामिल हुए गर्ल्स स्कूल में 343 में 137, राजस्थान स्कूल में 181 में 144, संध्या महाविद्यालय में 311 में 115, पब्लिक उच्च विद्यालय में 476 में 76, प्लस टू बरहरवा उच्च विद्यालय में 318 में 82, बालक मध्य विद्यालय बरहरवा में 369 में 114, प्लस टू जेके उच्च विद्यालय राजमहल में 336 में 169, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय राजमहल में 312 में 62, प्लस टू एसएसडी स्कूल बरहेट में 296 में 102 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










