तीन माह से नहीं मिला अनाज, ग्रामीण आक्रोशित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2015 12:24 PM (IST)
विज्ञापन

डीलर को हटाने व अविलंब अनाज वितरण कराने की मांग साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के कौड़ीखुटौना पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने डीलर को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय का घेराव किया. ग्रामीणों ने जीवनसाथी संस्था के डीलर बीटी हांसदा पर तीन माह से अनाज नहीं देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का […]
विज्ञापन
डीलर को हटाने व अविलंब अनाज वितरण कराने की मांग
साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के कौड़ीखुटौना पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने डीलर को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय का घेराव किया. ग्रामीणों ने जीवनसाथी संस्था के डीलर बीटी हांसदा पर तीन माह से अनाज नहीं देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का नेतृत्व प्रधान मंगल सोय कर रहे थे. ग्रामीणों ने डीलर को हटाने व अविलंब अनाज वितरण कराने की मांग की है.
मौके पर तालामय हांसदा, रश्मि हांसदा ने कहा कि अनाज नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. मामले में डीएसओ जयप्रकाश झा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










