मुआवजे की मांग, रोलर रोका

Published at :07 Feb 2015 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे की मांग, रोलर रोका

पतना : पतना-हिरणपुर पथ निर्माण में निश्चितपुर के रैयतों को जमीन का मुआवजा नहीं दिये जाने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने पथ निर्माण कर रही कंपनी के रोलर को कब्जे में ले लिया. इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण अपनी मांग पर […]

विज्ञापन
पतना : पतना-हिरणपुर पथ निर्माण में निश्चितपुर के रैयतों को जमीन का मुआवजा नहीं दिये जाने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने पथ निर्माण कर रही कंपनी के रोलर को कब्जे में ले लिया. इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे.
ग्रामीणों का कहना था कि कई बार कंपनी के लोगों से मिले लेकिन उनके द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. बाध्य होकर हम ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ा. बीडीओ मुकेश कुमार ने उपायुक्त साहिबगंज से ग्रामीणों की मांग को लेकर वार्ता की और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुआवजे की राशि दी जायेगी. तब जाकर ग्रामीणों ने रोलर को छोड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola