बायसी मंदिर का होगा जिणोद्वार, पर्यटन सचिव ने दिया डीपीआर बनाने का निर्देश, पेज 3 का लीडखबर

Published at :04 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बायसी मंदिर का होगा जिणोद्वार, पर्यटन सचिव ने दिया डीपीआर बनाने का निर्देश, पेज 3 का लीडखबर

संवाददाता, साहिबगंजशहर के गंगा तट के नजदीक बायसी मंदिर का जिणोद्धार होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को मंदिर का निरीक्षण करने के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि पर्यटन सचिव ने इस मंदिर को विकसित करने के लिये दूरभाष पर दो दिनों के अंदर डीपीआर बनाने की बात कही हैं. इसी […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजशहर के गंगा तट के नजदीक बायसी मंदिर का जिणोद्धार होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को मंदिर का निरीक्षण करने के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि पर्यटन सचिव ने इस मंदिर को विकसित करने के लिये दूरभाष पर दो दिनों के अंदर डीपीआर बनाने की बात कही हैं. इसी के तहत पूरी टीम ने मंदिर का निरीक्षण किया है. मौके पर एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता वैजनाथ दास को सभाकक्ष, पूजा कक्ष, वीआइपी कमरा, विवाह मंडप, वीआइपी शौचालय, सामान्य शौचालय, पानी टंकी एवं मंदिर की चहारदीवारी बनाने के लिये डीपीआर बनाने की बात कही. मौके पर जमीन मालिक व मंदिर के ट्रस्टी के सदस्य अरुण चौधरी को मिल बैठकर जमीन अगर अन्य क्षेत्रों से मिल जाती है तो उन्हें कल तक सूचना देने की बात कही. जिससे सरकार को डीपीआर बनाकर भेजा जा सके. वहां से पास होते ही मंदिर का जिर्णोद्धार किया जायेगा. मौके पर डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, कार्यपालक अभियंता बी दास, जेई गंगाधर, चित्रकार श्याम विश्वकर्मा सहित कई स्थानीय लोग व मंदिर के सदस्यगण उपस्थित थे.———————————फोटों नं 4 एसबीजी 21 हैं.कैप्सन : बुधवार कों बायसी मंदिर का निरीक्षण करते डीसी व अन्य पदाधिकारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola