ओके... मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने का निर्देश

साहिबगंज . नगर पर्षद के सभागार में मंगलवार को बीएलओ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रकिशोर यादव ने की. राजमहल व बोरियो के बीएलओ को मतदाता सूची व मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. बीएलओ ने किया कार्य का बहिष्कारबोरियो विधानसभा क्षेत्र के सभी […]
साहिबगंज . नगर पर्षद के सभागार में मंगलवार को बीएलओ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रकिशोर यादव ने की. राजमहल व बोरियो के बीएलओ को मतदाता सूची व मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. बीएलओ ने किया कार्य का बहिष्कारबोरियो विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ ने अपने लंबित क्षतिपूर्ति व बकाये राशि के लिए कार्य बहिष्कार कर दिया है. बीएलओ का आरोप है कि कई वर्षों से राजमहल विस क्षेत्र के बीएलओ को क्षतिपूर्ति अवकाश दी जा रही है. जबकि बोरियो क्षेत्र के बीएलओ को बराबर कार्य के बाद भी अब तक कार्यपालक पदाधिकारी व सहायक द्वारा क्षतिपूर्ति अवकाश व बकाया राशि नहीं दिया जा रहा है. मौके पर ॠषि कुमार, अशोक कुमार सिंह, मीना कुमारी, सुनील कुमार ठाकुर, विंदू कुमारी झा, कांति कुमारी, नवीन गुप्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










