जन्म-्रमृत्यु का निबंधन का प्रशिक्षण कल से

Published at :03 Feb 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
जन्म-्रमृत्यु का निबंधन का प्रशिक्षण कल से

साहिबगंज. जिले में जन्म मृत्यु निबंधन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रखंडों में पांच फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों सह अपर जिला रजिस्टर जन्म-मृत्यु के अलावा अन्य अधिकारियों को उपायुक्त कार्यालय से पत्र जारी किया गया है. यह जानकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्यामदेव राय ने बताया कि पांच […]

विज्ञापन

साहिबगंज. जिले में जन्म मृत्यु निबंधन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रखंडों में पांच फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों सह अपर जिला रजिस्टर जन्म-मृत्यु के अलावा अन्य अधिकारियों को उपायुक्त कार्यालय से पत्र जारी किया गया है. यह जानकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्यामदेव राय ने बताया कि पांच फरवरी को तालझारी प्रखंड मुख्यालय, 6-7 को राजमहल व उधवा सभाकक्ष में, 9,10 व 11 को बरहेट, बरहरवा व पतना प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में, 12,13 व 14 को मंडरो, साहिबगंंज एवं बोरियो प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षक के रूप में डीएसओ श्यामदेव राय, एएसओ ठाकुर भंडारी, संतोष सिन्हा, प्रकाशचंद्र लाल रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola