सड़क दुर्घटना में एक की मौत

राजमहल : एनएच 80 पथ पर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार मोड़ पर बुधवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बरहरवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक के चालक का संतुलन खो जाने से ट्रक नंबर डब्ल्यू बी 65 बी/8472 की चपेट में […]
राजमहल : एनएच 80 पथ पर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार मोड़ पर बुधवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बरहरवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक के चालक का संतुलन खो जाने से ट्रक नंबर डब्ल्यू बी 65 बी/8472 की चपेट में साइकिल सवार रतन रविदास (42) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
एनएच 80 जाम : घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 80 पथ को जाम कर दिया. घटना सुबह के चार बजे की है. घटना स्थल पर पहुंचे एसडीओ विधान चंद्र चौधरी व थाना प्रभारी उमेश राम ने मामले की जानकारी ली. पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.
दिया गया पारिवारिक लाभ : एसडीओ श्री चौधरी के निर्देश पर बीडीओ विजय कुमार सोनी घटना स्थल पर पहुंचे तथा मृतक की पत्नी को पारिवारिक लाभ तहत 20 हजार रुपये का चेक, 50 किलो ग्राम चावल व 2 कंबल दिया. इसके अलावा एसडीओ श्री चौधरी ने मृतक की विधवा को विधवा पेंशन, इंदिरा आवास योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया. मौके पर उपस्थित झामुमो जिलाध्यक्ष एमटी राजा ने भी मृतक के विधवा को पांच हजार रुपये आर्थिक मदद दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










