चार दिन बाद भी नहीं मिला बिट्ट का शव

Published at :08 Jan 2015 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिन बाद भी नहीं मिला बिट्ट का शव

राजमहल : चार दिन बीत गये लेकिन अब तक गंगा की गहरायी से बिट्ट का शव नहीं मिल पाया है. कन्हैया स्थान स्थित इस्कॉन मंदिर घाट पर बुधवार को भी शव ढूंढने के लिए जद्दोजहद होती रही. लेकिन सफलता नहीं मिल पायी. स्थानीय लोगों की मदद से भले ही गंगा में गोताखोर व नाव के […]

विज्ञापन
राजमहल : चार दिन बीत गये लेकिन अब तक गंगा की गहरायी से बिट्ट का शव नहीं मिल पाया है. कन्हैया स्थान स्थित इस्कॉन मंदिर घाट पर बुधवार को भी शव ढूंढने के लिए जद्दोजहद होती रही. लेकिन सफलता नहीं मिल पायी.
स्थानीय लोगों की मदद से भले ही गंगा में गोताखोर व नाव के माध्यम से काफी खोजबीन की गयी. परंतु शव खोजने में प्रशासन नाकाम रही.शव को खोजने में प्रशासन के सिथिलता से स्थानीय लोग में काफी नाराजगी है. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
एक युवक आज भी लापता : कन्हैयास्थान स्थित इस्कॉन मंदिर में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला से घूमने आयेदो युवक रविवार को गंगा में डूब गया था. स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक बिटटू घोष का शव एक घंटे में खोज निकाला गया था. जबकि दूसरे युवक बिट्ट ठाकुर का शव नहीं मिलने से परिवार के सदस्य काफी मायूस हैं. बिट्ट ठाकुर इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत गर्वमेंट कॉलोनी दो नंबर का निवासी है.
10-गंगा में शव को खोजते नाविक
बिट्ट ठाकुर के परिजन अपने पुत्र के आस में आज भी गंगा घाट पर टकटकी नजर से देख रहे हैं. शायद ही शव निकल जाय. कई दिनों से मृतक के परिवार के सदस्य कन्हैयास्थान स्थित इस्कॉन में रुके हुए हैं. बिटटू ठाकुर का चाचा करुणा ठाकुर अपने भतीजे के शव को खोजने में प्रशासनिक मदद ठीक से नहीं मिलने के कारण अपने काफी मायूस हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola