ओके ::::: बोरियो में वन माफिया गिरोह सक्रिय

धड़ल्ले से काटी जा रही कीमती लकडि़यां फोटो नंबर 7 एसबीजी 9 है कैप्सन:प्रतिदिन लाखों रूपये की कीमती पेड की हो रही है कटाई, प्रखंड प्रशासन मौनप्रतिनिधि, बोरियो एक और जहां राज्य सरकार व वन विभाग द्वारा पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर किया जा रहा है. वहीं बोरियो प्रखंड […]
धड़ल्ले से काटी जा रही कीमती लकडि़यां फोटो नंबर 7 एसबीजी 9 है कैप्सन:प्रतिदिन लाखों रूपये की कीमती पेड की हो रही है कटाई, प्रखंड प्रशासन मौनप्रतिनिधि, बोरियो एक और जहां राज्य सरकार व वन विभाग द्वारा पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर किया जा रहा है. वहीं बोरियो प्रखंड के वन माफियाओं द्वारा बीरबल कांदा पंचायत के धोगड़ा पहाड़, चौंदी पहाड़, जेटके कुंवर जोड़ी पंचायत सहित प्रखंड के दर्जनों गांव व पहाड़ों में लगे कीमती पेड़ों को काट कर अवैध रूप से खुलेआम बेचा जा रहा है. जिसके कारण लगातार वृक्षों की संख्या में कमी आ रही है. इसके अलावा पर्यावरण असंतुलित होने का खतरा प्रखंडों में मंडरा रहा है. प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा वन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. क्या कहते हैं बीडीओबीडीओ गौतम कुमार भगत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अवैध वृक्ष कटाई की सूचना उन्हें नहीं है. अगर प्रखंड में अवैध वृक्ष की कटाई हो रही है तो संबंधित वन विभाग के पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन की सहयोग से वन कटाई पर अंकुश लगाया जायेगा. साथ ही वृक्ष काटने वाले माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










