ग्रामीणों ने की जांच की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 10:01 AM (IST)
विज्ञापन

कोटालपोखर : हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य पथ पर छोटा सोनाकड व पीपलजोरी गांव के बीच हो रहे पुलिया निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण रितेश भगत, इकबाल अंसारी, अरुण साह, समसुल हक ने बताया कि पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. घटिया गुणवत्ता […]
विज्ञापन
कोटालपोखर : हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य पथ पर छोटा सोनाकड व पीपलजोरी गांव के बीच हो रहे पुलिया निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग होने से ग्रामीणों में आक्रोश है.
ग्रामीण रितेश भगत, इकबाल अंसारी, अरुण साह, समसुल हक ने बताया कि पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. घटिया गुणवत्ता के कारण पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकता है. ग्रामीणों ने उक्त पुलिया निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण की जांच को विभागीय कनीय अभियंता ने कभी भी रुचि नहीं ली.
उक्त पुलिया व सड़क का निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से स्पाइकर कंपनी के द्वारा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जांच कर कंपनी पर कार्रवाई सुनिश्चित करें.
क्या कहते हैं पदाधिकारी : पाकुड़ जिले के पीडब्ल्यूडी के अधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिया व सड़क निर्माण कार्य की जांच की जायेगी. घटिया सामग्री उपयोग करने पर कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










