भारत स्वाभिमान न्यास की स्थापना दिवस को लेकर हुई बैठक

Published at :05 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान न्यास की स्थापना दिवस को लेकर हुई बैठक

संवाददाता, साहिबगंजशहर के महाजन पट्टी स्थित सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण मे सोमवार को दोपहर एक बजे भारत स्वाभिमान न्याय का स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रभारी दिपक कुमार की अध्यक्षता मे बैठक हुई. जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास हरिद्वार की ओर से मिले कि जिले में आचार्य कुलम की स्थापना की जायेगी. इसके लिये कम से […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजशहर के महाजन पट्टी स्थित सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण मे सोमवार को दोपहर एक बजे भारत स्वाभिमान न्याय का स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रभारी दिपक कुमार की अध्यक्षता मे बैठक हुई. जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास हरिद्वार की ओर से मिले कि जिले में आचार्य कुलम की स्थापना की जायेगी. इसके लिये कम से कम पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराना है. इस जमीन पर भवन निर्माण का पूरा खर्च पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा किया जायेगा. आचार्य कुलम में वैदिक शिक्षा से लेकर आधुनिक शिक्षा पद्धति द्वारा शिक्षा का कार्य होगा. आचार्य कुलम स्थापना के लिए जमीन दान के लिए भी लोगों से अपील करने की चर्चा की गयी. योग को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. आयुर्वेद के प्रति आकर्षित करने के लिये उसके लाभ हानि की जानकारी भी दी गयी. मौके पर घनश्याम प्रसाद, प्रदीप सिंह, दिपक कुमार, शकीर अहमद, ग्रामर नाथ, चंदन सिंह, संतोष, मनोज, अजय यादव, अशोक कुंवर, अंजूला, मुक्ता देवी, यशोदा देवी, सुरेश कुमार, मनीष चौधरी, संदीप चौधरी, पिंटू चौधरी, कांति कुमार मंडल, विष्णु मंडल, परमानंद मंडल, बबलू मंडल, बंटी चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित थे.————————–फोटो नं 5 एसबीजी 7 हैं.कैप्सन: सोमवार को बैठक करते न्यास के सदस्यगण.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola