अजीजुल अंसारी मास्टर माइंड

Published at :02 Jan 2015 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
अजीजुल अंसारी मास्टर माइंड

बरहेट : जाली दस्तावेज पर चोरी गये वाहन के कारोबार मामले के अनुसंधान में कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से पता चलता है कि इस क्षेत्र में चोरी के वाहन का जाली दस्तावेज तैयार किया जाता है. और वाहनों को खपाया जाता है. पुलिस ने बताया कि बरहेट थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
बरहेट : जाली दस्तावेज पर चोरी गये वाहन के कारोबार मामले के अनुसंधान में कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से पता चलता है कि इस क्षेत्र में चोरी के वाहन का जाली दस्तावेज तैयार किया जाता है. और वाहनों को खपाया जाता है. पुलिस ने बताया कि बरहेट थाना क्षेत्र के गिलहा गांव में जिस घर में छापेमारी की गई है, वह घर जाकिर अंसारी का नहीं, उसके बड़े भाई अजीजुल अंसारी का है.
गिरोह का मास्टर माइंड भी अजीजुल ही है. दोनों भाई का घर एक ही आंगन में होने के कारण पुलिस को प्रारंभिक सूचना मिली थी कि जाकिर अंसारी ही बोलेरो डब्ल्यूबी 42 एफ 0866 को लेकर फरार हो गया है. जबकि बोलेरो लेकर अजीजुल अंसारी फरार हुआ है. पुलिस को अजीजुल के घर से छापेमारी के क्रम में दो मोटरसाइकिल, 16 पीस न्यायालय स्टांप पेपर (नोटरी), जिला परिवहन पदाधिकारी का मुहर सहित अन्य परिवहन विभाग के जाली दस्तावेज बरामद हुआ है. इसके साथ ही पुलिस को राज कुमार मंडल, मिस्त्री टुडू, राजेश यादव व राजेश पासवान के नाम का ऑनर बुक भी बरामद हुआ है. ऑनर बुक में किसी भी व्यक्ति का पूरा पता अंकित नहीं है. इससे ऑनर बुक जाली लग रहा है. पुलिस इस बिंदु पर छान-बीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola