भाजपाइयों का विजय जुलूस तीन को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2014 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : मंगलवार को शहर के सूर्यदेव घाट परिसर में मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज घोष ने की. झारखंड में रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह को बधाई दी. श्री मंडल ने […]
विज्ञापन
राजमहल : मंगलवार को शहर के सूर्यदेव घाट परिसर में मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया.
जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज घोष ने की. झारखंड में रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह को बधाई दी. श्री मंडल ने कहा कि राजमहल के भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा के जीत पर तीन जनवरी को भव्य विजय जुलूस निकाला जायेगा.
जुलूस नौगच्छी से निकलकर मटियाल तक जायेगा. इसके बाद चरवाह मैदान में नव निर्वाचित विधायक अनंत ओझा व पार्टी के वरीय कार्यकर्ता एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
मौके पर देवदास पाल, निर्भय सिंह, संतोष यादव, कंचन बनर्जी, संजीव दे, किशोर जैन, क्यूम अंसारी सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










