हवा में चलायी छह राउंड गोलियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2013 3:35 AM
एनएचएआइ के क्रशर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना के देव पोखरिया स्थित एनएचएआइ एजेंसी बीएससी–सीएससी जेबी के क्रशर पर सोमवार रात 10-12 अज्ञात लोगों ने हमला किया. इनलोगों ने कई कर्मियों की लाठी डंडे से पिटाई की और मोबाइल छीन लिये. साथ ही स्टाफ क्वार्टर के बाहर आग लगा दी. […]
एनएचएआइ के क्रशर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना के देव पोखरिया स्थित एनएचएआइ एजेंसी बीएससी–सीएससी जेबी के क्रशर पर सोमवार रात 10-12 अज्ञात लोगों ने हमला किया. इनलोगों ने कई कर्मियों की लाठी डंडे से पिटाई की और मोबाइल छीन लिये. साथ ही स्टाफ क्वार्टर के बाहर आग लगा दी.
हमलावरों ने मचाया उत्पात
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि छह–सात हमलावर हथियारों से लैस थे. सभी के चेहरे ढके हुए थे. हमलावरों ने हवा में छह–सात राउंड गोलियां चलायी. जिससे साइट पर मौजूद 30-40 कर्मियों में दहशत पैदा हो गयी. इसके बाद सभी अपने–अपने क्वार्टर में जा घुसे. हमलावरों ने क्वार्टर के दरवाजे को खूब पीटा भी. इसके बाद उन लोगों ने क्वार्टर के बाहर आग लगा दी.
साथ ही बाहर खड़े पिकअप वैन एचआर 55 ई 2270 को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद वे लोग भाग गये. इस घटना सूचना तुरंत पुलिस को दीद गयी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही हमले में घायल गार्ड मो इबरार ने जिरवाबाड़ी थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी.
घटना व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का कारण : अनिल
रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल सिन्हा ने घटना का कारण व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बताया है. उन्होंने बताया कि कुछ छोटे पत्थर व्यवसायी कंपनी को यहां काम करते नहीं देखना चाहते. इसके पहले भी स्थानीय लोगों ने विरोध किया था.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र राम ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी. नाइट गार्ड ने आवेदन दिया है. छानबीन की जा रही है.
रोड कंस्ट्रक्शन का काम करती है कंपनी
यह कंपनी नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की एक एजेंसी है. पीएम अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि कंपनी पत्थर बेचने का काम नहीं करती बल्कि रोड कंस्ट्रक्शन के लिए पत्थर प्रोसेस कर साइट पर भेजने का काम करती है. कंपनी के ब्रांच हैदराबाद, गुड़गांव, हजारीबाग में है. इसका हेड क्वार्टर पटना है.
कर्मियों में दहशत
कंपनी में कार्य कर रहे 30-40 कर्मियों में घटना के बाद से दहशत व्याप्त है. कर्मी परवेज, दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, नागेंद्र , संजय, राजीव गुप्ता व अन्य का कहना है कि रात में पहाड़ पर स्थित साइट पर ही रहना पड़ता है. ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










