शहर ने निचले हिस्सों में घुसा पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 2:42 AM

विज्ञापन

साहिबगंज में खतरे के निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा उफान पर है. साथ ही गंगा का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान पर पहुंच गया. सदर प्रखंड के दर्जनों दियारा सहित शहर के निचली इलाकों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया. इसके कारण दियारा क्षेत्रों में रहने […]

विज्ञापन

साहिबगंज में खतरे के निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा उफान पर है. साथ ही गंगा का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान पर पहुंच गया. सदर प्रखंड के दर्जनों दियारा सहित शहर के निचली इलाकों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया. इसके कारण दियारा क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों परिवार दियारा के ऊंचे स्थान अपने सगेसंबंधी के यहां शरण ले लिये हुए हैं.

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्रों में मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था करने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहीं दियारा क्षेत्रों से लोग अपनेअपने मवेशियों को लेकर पलायन करना शुरू कर दिया है.

इस बाबत केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रंजीत मिश्र ने बताया कि गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. सोमवार की सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 27.24 मीटर मापा गया. शाम के समय जलस्तर खतरे के निशान 27.25 मीटर पर पहुंच गया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक सेमी ऊपर रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola