ओके :::: फिलहाल नहीं जायेंगे भाजपा में : अरुण मंडल

संवाददाता, साहिबगंजचर्चा है कि भाजपा से पाला बदल कर राजद की टिकट से चुनाव लड़ने के बाद हार जाने वाले पूर्व विधायक अरुण मंडल फिर पाला बदलने वाले हैं. हालांकि श्री मंडल ने इस बात से इनकार किया है और कहा है कि फिलहाल वे भाजपा में नहीं जाने वाले हैं. लेकिन उन्होंने अपनी बात […]
संवाददाता, साहिबगंजचर्चा है कि भाजपा से पाला बदल कर राजद की टिकट से चुनाव लड़ने के बाद हार जाने वाले पूर्व विधायक अरुण मंडल फिर पाला बदलने वाले हैं. हालांकि श्री मंडल ने इस बात से इनकार किया है और कहा है कि फिलहाल वे भाजपा में नहीं जाने वाले हैं. लेकिन उन्होंने अपनी बात में एक बात कही है कि वे राजद कार्यकर्ताओं व मछुआ सोसाइटी के साथ बैठक कर ही कोई निर्णय लेंगे. उनकी बातों से कुछ कुछ अटकलें लगायी जाने लगी हैं. बता दें कि अरुण मंडल का टिकट भाजपा ने दूसरी बार काटा है. इसके पहले 2004 के चुनाव में भी भाजपा ने इनका टिकट काट दिया था और उस बार भी वे चुनाव हार गये थे. उस बार वे दूसरे स्थान पर रहे थे. इस बार वे राजद की टिकट पर महज 5,163 वोट ही ला पाये.———————फोटो नंबर 26 एसबीजी 8 हैकैप्सन: शुक्रवार कों अरुण मंडल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










