प्रेम के प्रतीक हैं प्रभु यीशु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : प्रभु यीशु प्रेम के प्रतीक हैं. यह बातें शहर के घाट रोड स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस डे पर फादर अमरोस ने कही. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का आज जन्म हुआ है. पूरा विश्व उसके जन्म दिवस पर खुशियां मना रहा है. हमलोग उनके जन्म के खुशी में डूब गये हैं […]
विज्ञापन
साहिबगंज : प्रभु यीशु प्रेम के प्रतीक हैं. यह बातें शहर के घाट रोड स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस डे पर फादर अमरोस ने कही. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का आज जन्म हुआ है. पूरा विश्व उसके जन्म दिवस पर खुशियां मना रहा है. हमलोग उनके जन्म के खुशी में डूब गये हैं . उन्होंने कहा कि सभी से प्रेम करों. क्योंकि ईश्वर के पुत्र यीशु सभी से प्रेम करते हैं.
उसने यहुन्ना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु यीशु सभी के पापों को धो देते हैं. इस लिए उनके जन्म दिवस के अवसर पर क्रिसमस मना रहे हैं. इधर, शहर के घाट रोड स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में बुधवार के रात 11 बजे मिस्सा पूजा की गई. वहीं गुरुवार को प्रभु यीशु के जन्म दिवस को लेकर सुबह आठ बजे चर्च के अंदर ही जुलूस निकाली गई. सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच टॉफी बांटी. इसके अलावा मंगलहाट, तीनपहाड़, बोरियो, बरहेट, मंडरो में चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










