नहीं पकड़े गये पुरोहित के हत्यारे

Published at :26 Dec 2014 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं पकड़े गये पुरोहित के हत्यारे

साहिबगंज : सागरमल पथ पर मंगलवार रात पुरोहित के हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस की लेटलतीफी के कारण ना तो अपराधियों का पता चल पा रहा है ना ही कोई विशेष कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को भी पुलिस यह सोच कर परेशान थी कि आखिर वे लोग कौन […]

विज्ञापन
साहिबगंज : सागरमल पथ पर मंगलवार रात पुरोहित के हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस की लेटलतीफी के कारण ना तो अपराधियों का पता चल पा रहा है ना ही कोई विशेष कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को भी पुलिस यह सोच कर परेशान थी कि आखिर वे लोग कौन थे जो मंगलवार रात घटना के पहले पुरोहित शारदानंद से मिलने पहुंचे थे.
बता दें कि मृतक की भाभी ने बताया है कि जो लोग पुरोहित से मिलने आये थे उन्होंने कहा कि सुबह आकर बात करना. गुरुवार को थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्र पूछताछ के लिए पुरोहित के घर पहुंचे. यहां उन्होंने मृतक की भाभी व भाई कृष्णानंद पांडेय से घंटों पूछताछ की. कयास लगाये जा रहे हैं कि गुरुवार को पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ लगे हैं. लेकिन इसे बताने में पुलिस परहेज कर रही है. हालांकि नगर थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
प्राथमिकी में आरोपित
पुरोहित के बड़े भाई पशुपति नाथ पांडेय
भाई रामेश्वरनाथ पांडेय
भाभी गायत्री देवी
सुराग तलाश रही पुलिस
पुरोहित हत्याकांड में पुलिस सुराग ढूंढने में जुटी है. पुरोहित से मंगलवार रात मिलने आने वाले लोगों के बारे में विशेष जानकारी जुटाने में लगी है. यहां पुलिस की जांच भी अटकी हुई है. उन शख्सों की तलाश भी सरगर्मी से की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola