दो दिन से पैर पीट रही पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : गलवार रात शहर के व्यवसायी बबलू सिंह के घर अपराधियों ने बेखौफ बमबाजी कर लाखों की संपत्ति लूट कर चले गये. लेकिन पुलिस देखती रह गयी. इतना ही नहीं पुलिस अबभी बेकाम होकर बैठी है. अब तक ना किसी की गिरफ्तारी हो सकी है ना ही किसी पर शक भी किया जा सका […]
विज्ञापन
राजमहल : गलवार रात शहर के व्यवसायी बबलू सिंह के घर अपराधियों ने बेखौफ बमबाजी कर लाखों की संपत्ति लूट कर चले गये. लेकिन पुलिस देखती रह गयी. इतना ही नहीं पुलिस अबभी बेकाम होकर बैठी है. अब तक ना किसी की गिरफ्तारी हो सकी है ना ही किसी पर शक भी किया जा सका है.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधी गंगा के रास्ते नाव से आते हैं और घटना को अंजाम देकर फिर उसी रास्ते चले जाते हैं. लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती है. कहने को तो राजमहल अनुमंडल है, यहां की पुलिस व्यवस्था भी इसी दरजे की है. लेकिन वह अपराधियों पर नकेल कसने में शायद उतनी ताकतवर नहीं, जितनी होनी चाहिए. बता दें कि मंगलवार रात 20-25 की संख्या में अपराधी आकर बबलू सिंह के घर में करीब घंटे भर तक लूट पाट की थी. लेकिन इन 20-25 की संख्या में अपराधी पुलिस पर भारी पड़ गये. अपनी बातें रखने पर पुलिस ने भी कहा था कि उन्होंने भी सूचना मिलने पर तुरंत अपराधियों पर फायरिंग की थी लेकिन वे बच निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










