ओके....स्व कैलाश बिहारी की छठी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रतिनिधि, साहिबगंजकांग्रेस के सच्चे सिपाही एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व कैलाश बिहारी की छठी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों व परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पुण्य तिथि के अवसर पर बताया गया कि स्व बिहारी नेहरू कांग्रेस के सच्चे सिपाही ही नहीं बल्कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले एक सच्चे राष्ट्र भक्त नेता थे. उन्होंने 1942 […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजकांग्रेस के सच्चे सिपाही एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व कैलाश बिहारी की छठी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों व परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पुण्य तिथि के अवसर पर बताया गया कि स्व बिहारी नेहरू कांग्रेस के सच्चे सिपाही ही नहीं बल्कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले एक सच्चे राष्ट्र भक्त नेता थे. उन्होंने 1942 की स्वतंत्रता आंदोलन में मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन में आग लगा कर अंगरेजों पर करा प्रहार किया. ब्रिटिश सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया. बताया जाता है कि उस समय उनके साथ छह लोगों को ब्रिटिश सरकार ने पकड़ने का फरमान जारी किया था. जिसमें बरौनी से लक्ष्मण सेन, हरे कृष्ण यादव सहित छह लोगों को भागलपुर न्यायालय से रेलवे एक्ट के तहत वारंट जारी किया गया था. स्व बिहारी 17 अगस्त 1942 से 30 जून 1945 तक फरार रहे. मेजर टेलर ने उनके घरों में कुर्की करके परेशान करने की कोशिश किया. फिर भी उनकों नहीं पकड़ सके. पुण्य तिथि के मौके पर इनके चित्र पर माल्यार्पण करने वालो में कृष्ण बिहारी यादव, विनोद बिहारी, विजय बिहारी, सम्राट भारती, सचिन कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










