85 हजार नकद समेत 22 घर जले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2014 11:05 AM (IST)
विज्ञापन

उधवा : प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर पंचायत के कार्तिक टोला टापू में रविवार की दोपहर आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में 22 घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार दोपहर में खाना बनाने के क्रम में प्रीतम मंडल के घर के टाटी में आग लग गयी. देखते ही देखते 22 घर जल […]
विज्ञापन
उधवा : प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर पंचायत के कार्तिक टोला टापू में रविवार की दोपहर आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में 22 घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार दोपहर में खाना बनाने के क्रम में प्रीतम मंडल के घर के टाटी में आग लग गयी.
देखते ही देखते 22 घर जल कर राख हो गये. घटना में पीड़ित परिवार मंटू मंडल, सुबेश मंडल, कार्तिक मंडल, बादल मंडल सहित अन्य लोग शामिल हैं. घर में रखे दैनिक उपयोग के सारे सामान, अनाज, आवश्यक कागजात सहित करीब 85 हजार रुपये नकद जल कर राख हो गये. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की जानकारी अंचलाधिकारी उधवा को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










