भाजपा ने हाथी, घोड़ा तो झामुमो ने 51 किलो का माला किया तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2014 11:04 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : राजमहल, बोरियो, बरहेट विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम 23 दिसंबर को आयेगा. मतगणना कार्य के लिए भाजपा, झामुमो, झाविमो सहित अन्य प्रत्याशियों ने मतगणना एजेंट, एआरओ व आरओ को प्रतिनियुक्त कर लिया है. अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाले मतगणना पर है. भाजपा ने की हाथी-घोड़ा व मिठाई-माला की व्यवस्था : […]
विज्ञापन
साहिबगंज : राजमहल, बोरियो, बरहेट विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम 23 दिसंबर को आयेगा. मतगणना कार्य के लिए भाजपा, झामुमो, झाविमो सहित अन्य प्रत्याशियों ने मतगणना एजेंट, एआरओ व आरओ को प्रतिनियुक्त कर लिया है. अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाले मतगणना पर है.
भाजपा ने की हाथी-घोड़ा व मिठाई-माला की व्यवस्था : राजमहल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा, बोरियो से ताला मरांडी, बरहेट से हेमलाल मुमरू के विजय होने की संभावना को देखते हुए भाजपा जिला कमेटी ने जुलूस निकालने की तैयारी कर ली है. मतगणना के लिए भाजपा ने 42 मतगणना एजेंट, तीन एआरओ व एक आरओ को प्रतिनियुक्त कर दिया है. वहीं पार्टी द्वारा हाथी, घोड़ा, 50 से 60 हजार का फूल माला व मिठाई की व्यवस्था की गयी है.
झामुमो ने बनाया 51 किलो का माला : राजमहल से झामुमो प्रत्याशी एमटी राजा, बारियो से लोबिन हेंब्रम, बरहेट से हेमंत सोरेन की जीत सुनिश्चित मानते हुए झामुमो जिला कमेटी ने विजय जुलूस की तैयारी जोर शोर से कर रही है. जिला सचिव पंकज मिश्र ने बताया कि 42 मतगणना एजेंट को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. विजय जुलूस के लिए 51 किलो का माला, मिठाई, अबीर, गुलाल व पटाखा की व्यवस्था की गयी है.
स्थिति देख तैयारी करेगा झाविमो : राजमहल से झाविमो प्रत्याशी कृष्णा महतो, बोरियो प्रत्याशी सूर्यनारायण हांसदा, बरहेट प्रत्याशी सिमोन मालतो के जीत के प्रति पार्टी सुनिश्चित नहीं है. जिसके कारण पार्टी विजय जुलूस की तैयारी नहीं कर रही है. झाविमो नेता राजेश यादव ने बताया कि बाजार बगल में है स्थिति देखते हुए तैयारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










