ओके::मतगणना शुरू होने के 40-45 मिनट बाद मिलने लगेगा रूझान

Published at :21 Dec 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::मतगणना शुरू होने  के 40-45 मिनट बाद मिलने लगेगा रूझान

–दोपहर दो बजे तक फाइनल रिजल्ट आने की संभावनासंवाददाता, साहिबगंज23 दिसंबर को मतगणना शुरू होने के 40-45 मिनट बाद रुझान आना शुरू हो जायेगा. इसके बाद प्रत्येक 10 मिनट पर एक राउंड के मतों की गिनती का काम पूरा हो जायेगा. संभावना है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का काम पूरा कर फाइनल रिजल्ट […]

विज्ञापन

–दोपहर दो बजे तक फाइनल रिजल्ट आने की संभावनासंवाददाता, साहिबगंज23 दिसंबर को मतगणना शुरू होने के 40-45 मिनट बाद रुझान आना शुरू हो जायेगा. इसके बाद प्रत्येक 10 मिनट पर एक राउंड के मतों की गिनती का काम पूरा हो जायेगा. संभावना है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का काम पूरा कर फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी. सहायक निर्वाची पदाधिकारी के टेबल के पास बैठेंगे प्रत्याशी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को मतगणना टेबल के पास रहने नहीं दिया जायेगा. अभ्यर्थी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता हॉल के सामने के द्वार से प्रवेश कर सहायक निर्वाची पदाधिकारी के टेबल के पास निर्धारित स्थान पर बैठ कर सहायक निर्वाची पदाधिकारी के टेबल से मतगणना कार्य का अवलोकन कर सकेंगे. मतगणना हॉल में प्रवेश के लिए दो प्रवेश द्वार मतगणना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना हॉल में प्रवेश के लिए दो प्रवेश बनाये गये हैं. सामने वाले प्रवेश द्वार से चुनाव प्रेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, कर्मचारी, प्रत्याशी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता मतगणना केंद्र में प्रवेश करेंगे. पीछे वाले दरवाजे से प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता प्रवेश करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola