निर्भीक होकर करें मतदान

Published at :19 Dec 2014 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भीक होकर करें मतदान

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में राजमहल, बोरियो, बरहेट व पाकुड़ विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए गुरुवार को पीठासीन पदाधिकारी व पैट्रोलिंग पार्टी के बीच चुनावी ड्यूटी बांट कर दूर क्षेत्र जाने वालों को रवाना किया गया. साथ ही पीठासीन पदाधिकारी व पैट्रोलिंग पार्टी की आपस में पहचान भी करवायी गयी. मौके पर उपायुक्त […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में राजमहल, बोरियो, बरहेट व पाकुड़ विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए गुरुवार को पीठासीन पदाधिकारी व पैट्रोलिंग पार्टी के बीच चुनावी ड्यूटी बांट कर दूर क्षेत्र जाने वालों को रवाना किया गया. साथ ही पीठासीन पदाधिकारी व पैट्रोलिंग पार्टी की आपस में पहचान भी करवायी गयी. मौके पर उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.

वहीं डीडीसी मुकुंद दास, एसी निरंजन कुमार ने कहा कि इवीएम में खराबी आने को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है. वहीं मतदान केंद्र के 100 मीटर के आसपास किसी प्रकार की भीड़ जमा ना हो. कहा कि साहिबगंज में जिले में 133 सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे चुनावी क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, सदर एसडीओ जितेंद्र देव, डीएसपी शशिभूषण, डीइओ भेलेरियन तिर्की, डीएसपी सुरेंद्र पांडे सहित दर्जनों पीठासीन पदाधिकारी पैट्रोलिंग पार्टी व कर्मी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola