चुनाव कर्मियों ने अपना डाक मत डाला

साहिबगंज : विधानसभा चुनाव 2014 के लिए पांचवें चरण के मतदान कराने के लिए प्रतिनियुक्त किये गये कर्मियों के लिए बुधवार को भी डाक मतदान की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गयी थी. बुधवार को जिला मुख्यालय के आदर्श कन्या मध्य विद्यालय में बनाये गये फैसिलिटेशन सेंटर 11:00 बजे पूर्वाह्न से 6:30 बजे अपराह्न […]
साहिबगंज : विधानसभा चुनाव 2014 के लिए पांचवें चरण के मतदान कराने के लिए प्रतिनियुक्त किये गये कर्मियों के लिए बुधवार को भी डाक मतदान की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गयी थी.
बुधवार को जिला मुख्यालय के आदर्श कन्या मध्य विद्यालय में बनाये गये फैसिलिटेशन सेंटर 11:00 बजे पूर्वाह्न से 6:30 बजे अपराह्न तक मतदान वरीय पोस्टल बैलेट कोषांग सह स्वीप पदाधिकारी शाहिद अख्तर के देखरेख में शांति पूर्वक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान किया गया. चारों विधानसभा के लिये अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे. राजमहल विस के प्रभारी के रूप में सदर बीडीओ मिथलेश सिंह, बोरियो विस में तालझारी बीडीओ शफीक आलम, बरहेट विस में आगुस्टिन प्रफुल्ल वेग, पाकुड़ विस में बरहरवा बीडीओ की उपस्थिति में मतदान हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










