दो प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

Updated at :06 Dec 2014 6:01 PM
विज्ञापन
दो प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

संवाददाता, साहिबगंजबारियो व बरहेट विधान सभा चुनाव 2014 के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के अनुसार शनिवार को बारियो व बरहेट विधानसभा क्षेत्र के नामांकन दाखिल किये एक-एक प्रत्याशी ने बरहेट निर्वाची पदाधिकारी व बोरियो निर्वाची पदाधिकारी को नाम वापस लेने का प्रपत्र भरकर सौंपा. सर्वप्रथम बरहेट विस चुनाव मे बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लखन […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजबारियो व बरहेट विधान सभा चुनाव 2014 के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के अनुसार शनिवार को बारियो व बरहेट विधानसभा क्षेत्र के नामांकन दाखिल किये एक-एक प्रत्याशी ने बरहेट निर्वाची पदाधिकारी व बोरियो निर्वाची पदाधिकारी को नाम वापस लेने का प्रपत्र भरकर सौंपा. सर्वप्रथम बरहेट विस चुनाव मे बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लखन हांसदा ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसी निरंजन कुमार को अपना नाम वापस लिया उन्होंने कहा कि वे इंडियन मुसलिम लीग के प्रत्याशी थे. लेकिन उनका कोरम पूर्ण नहीं होने के कारण वे निर्दलीय उम्मीदवार घोषित किये गये. वे पूरे क्षेत्र में अपने चुनाव चिह्न सीढ़ी छाप का प्रचार कर चुके थे. अब निर्दलीय चुनाव लड़ने से उनकी छवि पर असर पड़ता इसलिये नाम वापस ले लिया है. वहीं बारियो विस से निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ जितेंद्र देव को ज्ञापन सौंप कर निर्दलीय प्रत्याशी ताला हांसदा ने अपना नाम वापस ले लिया. ————————–फोटो नं 6 एसबीजी 13,14 है.कैप्सन: शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी लखन हांसदा नाम वापसी का प्रमाण सौंपते हुए.निर्दलीय ताला हांसदा नाम वापसी का प्रमाण पत्र सौंपते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola