ओके :::::::: आंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मना

Updated at :06 Dec 2014 6:01 PM
विज्ञापन
ओके ::::::::  आंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मना

साहिबगंज. शहर के सब्जी मंडी रोड स्थित प्रिया होटल के नजदीक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान सामाजिक समरसता मनाते हुए डॉ आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें विशेष रूप से याद किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से […]

विज्ञापन

साहिबगंज. शहर के सब्जी मंडी रोड स्थित प्रिया होटल के नजदीक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान सामाजिक समरसता मनाते हुए डॉ आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें विशेष रूप से याद किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजदुलार मुंडा ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन कर रहे नगर मंत्री रंजीत कुमार यादव ने बताया कि हर वर्ष विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ आंबेडकर की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस मनाया जाता है. मौके पर कॉलेज मंत्री सतीश यादव, मयंक ओझा, घनश्याम यादव, अनिल कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, ॠषि रंजन समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola