बरवाडीह : सीएम ने ट्वीट कर पेंशन देने का दिया निर्देश

बरवाडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए बरवाडीह प्रखंड की उकामाड़ गांव की वृद्धा 70 वर्षीय विपती देवी को पेंशन दिलाने का निर्देश ट्विटर के माध्यम से जिला प्रशासन को दिया है. ज्ञात हो कि विपती देवी को न तो वृद्धा पेंशन मिल रही है और न ही राशन मिल रहा है. बताया […]
बरवाडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए बरवाडीह प्रखंड की उकामाड़ गांव की वृद्धा 70 वर्षीय विपती देवी को पेंशन दिलाने का निर्देश ट्विटर के माध्यम से जिला प्रशासन को दिया है. ज्ञात हो कि विपती देवी को न तो वृद्धा पेंशन मिल रही है और न ही राशन मिल रहा है.
बताया जाता है कि राशन कार्ड में सिर्फ पति बिगन राम का नाम आधार कार्ड से जुड़ा था. लेकिन दिसंबर 2018 में उसके पति की मौत हो गयी और उसके बाद उसका राशन बंद हो गया. इस संबंध में सहायता केंद्र द्वारा एक साल पहले फरवरी 2019 में प्रखंड कार्यालय को शिकायत की गयी थी. इसकी शिकायत प्रखंड कार्यालय एवं ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री से की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




