राजा शिवाजी फिल्म का राम गोपाल वर्मा ने किया रिव्यू, बोले- बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही

Updated:
विज्ञापन

राजा शिवाजी फिल्मं का पोस्टर

‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन ही 11.35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. ऋतेश देशमुख के अभिनय और निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

मराठी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. अभिनेता रितेश देशमुख इस फिल्म में न सिर्फ लीड रोल में नजर आ रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसे डायरेक्ट और को-राइट भी किया है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के दिग्गजों से भी खूब सराहना मिल रही है. अब राम गोपाल वर्मा ने इसकी तारीफ की है.

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की जमकर तारीफ की

राम गोपाल वर्मा ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “हे @geneliad, आपकी फिल्म #RajaShivaji बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई… @Riteishd निर्देशक और अभिनेता दोनों के रूप में सिनेमाघरों में तहलका मचा रहे हैं और वे सचमुच #ShivajiMaharaj के पुनर्जन्म लग रहे हैं.”

राजा शिवाजी का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, राजा शिवाजी ने भारत में अपने पहले दिन 6,192 शो में 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया. मराठी वर्जन ने कुल कलेक्शन में 8.00 करोड़ का योगदान दिया, जबकि हिंदी वर्जन ने पहले दिन की कमाई में 3.35 करोड़ जोड़े. राजा शिवाजी ने महाराष्ट्र के सांगली में सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की, इसके बाद पुणे, मुंबई और नासिक का स्थान रहा.

राजा शिवाजी के बारे में

राजा शिवाजी फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं और इसमें अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते सहित कई कलाकार शामिल हैं. यह ऐतिहासिक ड्रामा मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रारंभिक जीवन को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- अविनाश मिश्रा को मिला खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर, एंट्री लेने पर कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola