बरवाअड्डा : झारखंड में नौकरशाह हावी : शिबू सोरेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 7:28 AM

विज्ञापन

झारखंड में नौकरशाह हावी हैं, जिसके चलते यहां लूट की पूरी छूट मिली हुई है. झारखंड बनाने के लिए आंदोलन किया, लेकिन झारखंड की स्थिति को देखते हुए लगता है कि झारखंड को बचाने के लिए फिर से आंदोलन करना पड़ेगा. ये बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कही. वह रांची से दुमका जाने के […]

विज्ञापन

झारखंड में नौकरशाह हावी हैं, जिसके चलते यहां लूट की पूरी छूट मिली हुई है. झारखंड बनाने के लिए आंदोलन किया, लेकिन झारखंड की स्थिति को देखते हुए लगता है कि झारखंड को बचाने के लिए फिर से आंदोलन करना पड़ेगा. ये बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कही.

वह रांची से दुमका जाने के क्रम में बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे. शिक्षक को दस हजार, शराब बेचने वाले को 16 हजार : झारखंड में शिक्षा का अलख जगा रहे पारा शिक्षक एवं शिक्षा मित्र को सरकार आठ से दस हजार रुपया देती है, वहीं शराब बेचने वाले को 12 हजार से 16 हजार रुपया महीना देती है. इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार शिक्षा के प्रति कितनी गंभीर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola