बीइओ ने शिक्षा विभाग की योजनाओं और संचालन पर दिये दिशा-निर्देश
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

नयाबाजार में शिक्षकों के बीच गुरु गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन
राजमहल
पीएमश्री मध्य विद्यालय, नयाबाजार में सोमवार को शिक्षकों के लिए गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रोबिन चंद्र मंडल ने की. मौके पर बीपीओ कुणाल किशोर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे. बैठक में बीइओ रोबिन चंद्र मंडल ने शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि ई-विद्यावाहिनी पोर्टल में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज की जाये. जिन बच्चों का आधार सत्यापन पूरा हो चुका है, उनका अपार आईडी जल्द तैयार किया जाये. बीइओ ने विद्यालयों में स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया और कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही बच्चों का बेहतर शैक्षणिक विकास संभव है. इसके साथ ही उन्होंने पाठ्यपुस्तक और स्कूल बैग का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. बीइओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बुधवार को मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों के बीच आयरन फोलिक एसिड (आइएफए) की गोली का वितरण नियमित रूप से किया जाये. उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुरु गोष्ठी में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था और विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










